*ब्रेन हेमरेज से कटोरिया विधायिका निक्की हेंब्रम की पति एवं पूर्व कमिश्नर सह पूर्व विधायक सोनेलाल हेंब्रम के पुत्र का आकस्मिक निधन*



शोकाकुल हुए शुभचिंतक

दैनिक समाज जागरण
ब्युरो उमाकांत साह

बांका /चांदन: बांका से एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड के उत्तरी बारने पंचायत अंतर्गत लेरुवा टांड निवासी एवं कटोरिया प्रखंड के वर्तमान विधायिका निक्की हेंब्रम की पति एवं कटोरिया प्रखंड के पूर्व विधायक सोनेलाल हेंब्रम के 55 वर्षीय बड़े पुत्र रमेश हेंब्रम का गुरुवार देर रात ब्रेन हेमरेज के कारण उनका आकस्मिक निधन हो गया। पति की आकस्मिक निधन की घटना पर विधायिका निक्की हेंब्रम अपने गांव पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किए। वहीं इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं इनकी शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने तीन भाइयों में बड़े थे। इनके पिता सोनेलाल हेंब्रम पूर्व में जनजाति आयुक्त के अध्यक्ष रहने के बाद कमिश्नरी का पद संभाले, फिर बाद में कटोरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रुप में कार्यभार संभाला। जिसके बाद पुत्र वधू के रूप में कटोरिया विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक निक्की हेम्ब्रम बनी। जिसमें 2 पुत्र ऋषि राज 21 वर्ष एवं देवराज 19 वर्ष है। जो वर्तमान में दिल्ली एवं पुणे में पढ़ाई करते हैं। इधर पिता की मौत की घटना पर दोनों पुत्र अपने पैतृक आवास पहुंचकर अंतिम संस्कार करने में जुट गई है। परिवारिक सूत्र एवं मृतक के पिता से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पूर्व से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे, जिसका इलाज चल रही थी। इसी बीच गुरुवार की शाम मानसिक तनाव के कारण संतुलन खो बैठा। जिसे परिजनों ने इलाज हेतु रेफरल अस्पताल कटोरिया पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया। इसी बीच देवघर जाने के क्रम में मृतक की स्थिति नाजुक देखकर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि कर मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर मृतक के चचेरी बहन सुषमा हेंब्रम आदि परिजन रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के मां गोमती हेंब्रम आज से 10 वर्ष पहले गुजर चुकी है। पिता के पहले पुत्र गुजर जाने से लोगों के आंखे नम हो गई है। कहते हैं ना कि पिता के मरने के बाद पुत्र अर्थी देने के काम आते हैं, लेकिन पिता के रहते पुत्र का निधन हो जाने से उस पिता के दिल में क्या गुजर रहा होगा। इधर इस घटना को लेकर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। और इनके मृत आत्मा को शांति प्रदान के लिए पुष्प अर्पित करने लिए गणमान्य लोगों की तांता लगा रहा। कटोरिया विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी वर्तमान विधायिका निक्की हेंब्रम की समर्थकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इस दुखद घड़ी के मौके पर उत्तरी बार ने पंचायत की पैक्स अध्यक्ष प्रदीप बरनवाल, भाजपा महामंत्री दिगंबर यादव, पूर्वी कटोरिया के मिथिलेश कुमार सिंह, जन कल्याणकारी योजना के युगल किशोर यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला यादव, परिजन डीएसपी रैंक देवीलाल सोरेन, उमेश कुमार यादव, श्रीकांत चौधरी, सुरेश प्रसाद यादव, मृतक के मामा पूर्व मुखिया नूनेश्वर मरांडी, रेखा सोरेन, अशर्फी यादव, नागेश्वर यादव, कार्तिक दास आदि गणमान्य लोग पहुंचकर मृत शरीर पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किए।