google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कबीर प्राकट्य महोत्सव का भव्य समापन: ‘दीये से दीया जलाएं’ का संदेश लेकर लौटे श्रद्धालु

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
स्वर्वेद महामंदिर धाम की दिव्य भूमि पर आयोजित सद्गुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव का समापन एक आध्यात्मिक उत्सव के रूप में संपन्न हुआ। यह अवसर केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मजागृति, मानवीय एकता और विचार-क्रांति का प्रेरणास्रोत बन गया।
हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में समापन दिवस एक भाव-विह्वल क्षण में परिवर्तित हो गया जब संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज ने मंच से उद्घोष किया –
”चलो दीप वहाँ जलाएं, जहाँ अभी अंधेरा है।”
उन्होंने कहा कि जब तक हम अपने भीतर के अंधकार को नहीं समझते, तब तक बाहर का प्रकाश भी अधूरा है। कबीर साहेब की वाणी हमें बाहर नहीं, भीतर झाँकने का दृष्टिकोण देती है।
सद्गुरु आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी महाराज ने विवेक, धैर्य, क्षमा एवं शांति को मानव का आभूषण बताते हुए उसको व्यवहारिक जीवन में प्रयोग करने का सन्देश दिया। मानव- मानव में परस्पर प्रेम एवं सद्भावना अत्यावश्यक है।
तपती दोपहरी में भी श्रद्धा की शीतलता कम न हुई। जगह-जगह शीतल जल की प्याऊ, छाया व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाएँ महोत्सव के प्रबंधन की उत्कृष्टता को दर्शा रही थीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)