google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

ऊर्जांचल संवाददाता मु० हफीज फुलील/ दैनिक समाज जागरण

अनपरा/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के डब्लू आई कालोनी के पास भयावन टोला में बुधवार की शाम 7:0 बजे के दरम्यान बनारसी गुप्ता पुत्र रामअधार गुप्ता ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घरवालों को जब घटना की जानकारी हुई तो व्यक्ति को आनन-फानन में फंदे से उतार कर संयुक्त अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। भयावन टोला निवासी रामअधार गुप्ता का पुत्र बनारसी गुप्ता (45) की काफी दिनों तबियत खराब चल रही थी। बुधवार की देर शाम में कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। काफी आवाज देने के बाद जब कोई उत्तर नहीं मिला तो पत्नी के जोर जोर से चिल्लाने कि आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुच गये जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो बनारसी गुप्ता पंखे में रस्सी के फंदे से झूल रहा था आनन-फानन में उसे उतार कर संयुक्त अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के दो बेटी और एक बेटा हैं उनके सर से पिता का साया छीन गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)