google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा चतरा मण्डल की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी चतरा मण्डल की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गयी जिसमें महिलाओं व पुरुषों के समीकरण को रखते हुए मंडल में पद की जिम्मेदारी दी गई तो कुछ नए चेहरों को मौका मिला है
बताया जाता है कि काफी दिनों से मंडल कमेटी के गठन की घोषणा के कयास लगाए जा रहे थे।पार्टी के निर्देश पर बुधवार को घोषणा कर विकास को गति देने के लिए कदम बढ़ाने का कार्य किया गया जिसमे कृष्ण प्रताप सिंह को मण्डल उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई वहीं अनिल दुबे को मण्डल उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई तो महिला मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रही किरण त्रिपाठी को मंडल उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया मोहन बिन्द को मंडल उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई लालू धांगर व रामकुमार पटेल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली, सतीश सिंह, को मंडल उपाध्यक्ष से मंडल महामंत्री बनाया गया युवाओं के लोकप्रिय श्यामू मिश्रा, को मंडल महामंत्री पद से नवाजा गया श्यामू मिश्रा को मंडल महामंत्री बनने पर युवाओं सहीत साथियों ने खुशी जाहिर की जय शंकर यादव, विकास गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, शंभू नाथ गोंड, शीला देवी, उर्मिला पासवान, को मंडल मंत्री बनाया गया वहीं नंदू जायसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, इस मौके पर काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत समारोह करते हुए एक दूसरे को नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का सभी पदाधिकारी ने संकल्प लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)