वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
नगर परिषद क्षेत्र स्थिति जुलजुली वार्ड नं 33 में जिला रोजगार कार्यालय के सामने सदर विधायक इजहारुल हुसैन व जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू की अध्यक्षता मे नौकरी दो सत्ता छोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो आजाद साहिल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शाहबुल अख्तर, पूर्व जिला अध्यक्ष पिंटू चौधरी, युवा कांग्रेस प्रभारी कुणाल चौधरी के मौजूदगी मे नौकरी दो या सत्ता छोड़ो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला रोजगार कार्यालय के सामने सरकार के ख़िलाफ़ विशाल जन सभा के साथ विरोध प्रदर्शन और रोजगार कार्यालय का घेराव करने के दौरान पुलिस ने विधायक इजहारूल हुसैन, इमाम अली चिंटू, मो आज़ाद साहिल,शाहबुल अख्तर, पिंटू चौधरी,अजहर अंजुम,शुभम दास,वसीम अख्तर,अमन रेज़ा, हाफिज मुवासिर, सैयद आलम, आरज़ू ख़ान, मो कबीर सहित दर्जनों कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। उसके बाद सभी को किशनगंज पुलिस द्वारा थाना लाया गया, फिर सभी को थाना में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अरुण साह, नगर अध्यक्ष सजल साह, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष वसीम अख्तर, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव शमशीर अहमद दारा, अल्पसंख्यक कार्यकारी जिला अध्यक्ष हाफिज मुवासिर, युवा कांग्रेस जिला संयोजक सारिक असगर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष साह आलम, जिला प्रवक्ता जुल्फेकार अंसारी, अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष असगर अली पीटर,कांग्रेस नेता मो कबीर, कांग्रेस नेता मो सोएब, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार साह, युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष गौतम साह, युवा कांग्रेस नगर महासचिव आकाश शुभम दास , युवा कांग्रेस नगर सचिव आकाश कुमार दास, सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एव छात्र, छात्रा, महिला आम जन मौजूद थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



