जिला संविदा श्रमिक यूनियन सीटू के बैनर तले मजदूरों ने, समस्याओं को लेकर अनपरा तापीय परियोजना के गेट पर किया मीटिंग

मु० हफीज फ़ुलील/ समाज जागरण

अनपरा/ सोनभद्र। जिला संविदा श्रमिक यूनियन सीटू के बैनर तले मजदूरों ने अनपरा तापीय परियोजना के मेटेरियल गेट पर देर सायं तक गेट मीटिंग हुई। वक्ताओं ने कहा जब गैस, आटा, तेल, दाल, दवाई और बच्चों की पढ़ाई जब महंगाई तले दब रहे हो सरकार एक रुपए की बढ़ोतरी कर हम मजदूरों के सम्मान का अपमान है उत्तर प्रदेश सरकार मार्च में घोषणा की है हर मजदूर की मजदूरी न्यूनतम 18 हजार से कम नहीं लेकिन आज एक रूपए बढ़ोतरी मजदूरों के साथ धोखा है संगठन मांग करता है कि महंगाई के हिसाब से उत्तर प्रदेश सरकार मजदूरों की मजदूरी का रीवीजन कर मजदुरी 26 हजार किया जाय।
अनपरा तापीय परीयोजना के उत्पादन निगम में रोहिणी टांसपोर्ट कार्पोरेशन द्वोरा 30 वर्ष से लागातार काम करा रही थी 3 जुलाई 025 को काम समाप्त हुए तीन माह से ऊपर होगया लेकिन मजदूरों का फाइनल भुगतान न कर मजदुरों के धैर्य का परीक्षा ले रही है कम्पनी में 300 सौ से अधिक मजदूर कार्यरत थे कुछ मजदूरों को तोड कर फ्राड कर हस्ताक्षर कराकर बेहद कम पैसे दिए गए हैं अभी दो सौ से अधिक मजदूरों का पुरा भुगतान नहीं किया गया है 20, 30 वर्ष से काम करने वाले मजदूरों का हाजिरी कम दिखाया गया है ओटी 60 ,80 120 घंटे महीने में ओटी दिखाया गया है जब कि ओटी का पैसा नहीं दिया गया है मजदूर का फाइनल के नाम पर जीरो कर दिया गया है संगठन प्रबंधन से मांग करता है कि रोहिणी टांसपोर्ट कार्पोरेशन का उच्चस्तरीय जांच कराते हुए मजदूरों का दिवाली के त्योहार को देखते हुए तत्काल फाइनल भुगतान कराया जाय अनपरा तापीय परी योजना में मजदूरों के हो रहे शोषण को रोकते हुए हर मजदूरों का बोनस का भुगतान किया जाय हर हाल में श्रम कानून का पालन करते हुए न्यूनतम मजदूरी की गारंटी किया जाय।
वक्ताओं में जिला संविदा श्रमिक यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, बिजली बोर्ड इंप्लाईज यूनियन के महा मंत्री विशंभर सिंह, नवजवान सभा के गुड्डू उपाध्याय, मजदूर नेता मोहम्मद अंसार ने सभा को संबोधित किये।
उपस्थित लोग मुस्ताक अहमद, सर्वर खान, ददऊ यादव, लाल मन, विरेन्द्र यादव, अब्दुल शेख, फैज आलाम कन्हैया लाल, ईश्वर प्रसाद, दल साह, बसंत लाल, दिलीप, बुधन, पृथ्वी राज, राजू रामल्लू, दिलेसर, रामनरेश कनौजिया, जवाहीर, बुल्लू, फुल मती, जसमती देवी, गीता देवी, सुमीत्री देवी, सहीत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
अध्यक्षता सुरेन्द्र पाल तथा संचालन युनियन उपाध्यक्ष गणेश सिंह ने किया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)