google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पंचकोशी मार्ग हरहुआ पर दो महीने तक लगा बैरियर हटने से व्यवसायी,यात्री ख़ुश

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी वाराणसी -लखनऊ राजमार्ग मार्ग पर स्थित हरहुआ चौराहा पंचकोशी मार्ग एक दुर्घटना के बाद पूरी तरह से बन्द कर दिए जाने से यातायात व्यवस्था सहित व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हो गया था। क्षेत्रीय संगठनों ने कई बार जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों से हटाने के लिए प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।
व्यापार मंडल हरहुआ के महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता के अनुसार
हरहुआ चौराहे पर गत 23 नवम्बर को हुयी दुर्घटना के बाद वहां बने पंचकोशी मार्ग कट को दो माह तक पूरी तरह बन्द कर दिया गया था।जिससे चौराहे से 3 किमी0 काजीसराय जाकर वापस हरहुआ के लिए दूसरी लेन से आना होता था। इतनी दूर जाकर घूमने की बजाय तमाम बाइक, आटो, ट्रैक्टर, कार आदि वाहन उल्टी लेन से जाकर प्राथमिक स्कूल के पास बने कट से बायें जाते है जिससे बड़ी दुर्घटना का आशंका बनी रहती थी। दोनों लेन में दोनों तरफ से आवागमन होने व हर समय वाहनों के जाम से स्थानीय दुकानदारों का धंधा चौपट हो गया था।
बैरियर हट जाने से जहाँ दोनों लेन में आवागमन सामान्य हो गया वहीं दिनभर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल गई। पंचकोशी यात्रियों ,क्षेत्रीय नागरिकों व दुकानदार ख़ुश हो गए।
व्यापार मंडल हरहुआ के अध्यक्ष अनिल जायसवाल,महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री राकेश गुप्ता सहित व्यापारी दीवाकर सिंह, विकास जायसवाल,विनोद पटेल,शिवपूजन चौरसिया, बालकृष्ण पटेल, प्रदीप केशरी ,पप्पू मोदनवाल व राहुल गुप्ता ने वैरियर हटाये जाने का स्वागत किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)