समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी: इस भीषण गर्मी में तेज धूप व लू से बचाव हेतु पशुपालक पशुओं को टीनशेड,छप्पर, पेड़ के नीचे बांधें।ऊपर व चारों ओर जूट के बोरे या फिर हरे परदे लटका कर रखें।
इस बाबत पशुचिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 आशीष कुमार वर्मा ने आयर व कुरौली गौशाला के केयरटेकर को निर्देश देते हुए कहा। साथ ही गर्मी व लू से पशुओं को बचाव हेतु पेड़ के नीचे,टीनशेड या छप्पर में बांधें।साथ ही जूट के बोरे घेर दें।सुबह 10 बजे से 4.30 बजे तक सूर्य के ताप से बचायें।ताजा पानी व तरल पदार्थ पिलायें।संतुलित आहार पशुओं को खली,चुनी,चोकर,दाना को बढ़ाकर दें। नमक और गुड़ पशुओं को देने की सलाह दी।
यदि तेज बुखार या अन्य कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरन्त पानी,एलेक्ट्राल,ओआरएस पिलाएं।अपने निकटतम पशुचिकित्सालय, पशुसेवा केन्द्र या टोल फ्री नं 1962 पर सूचित करें। सचिव व प्रधान के माध्यम से ब्लाक कार्यालय को भी अवगत कराएं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



