समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी ।:
घरेलू महिला हिंसा के खिलाफ सैकड़ो महिलाए और युवाओ ने बुधवार को कपड़फोड़वा लहिया बाजार में कैंडल मार्च निकाला। जुलूस में शामिल महिलाओं ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई। महिला हिंसा बन्द करो, भीख नही अधिकार चाहिए जीने का सम्मान चाहिए, औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान, यौन हिंसा पर रोक लगाओ के नारे लगाई। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का एक आवाज में नारा था कि वह घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएंगी। न तो वह स्वयं हिंसा का शिकार बनेंगी न ही दूसरों को बनने देंगी।
कैंडल मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की मांग की। लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि जब तक समाज में घरेलू महिला हिंसा और जेंडर समानता के प्रति जागरुकता और संवेदनशीलता नहीं आएगी, तब तक बहन बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनी व संचालन अनीता और धन्यवाद रिया ने किया। कैंडिल मार्च में मुख्य रूप से शकुंतला, सुमन, तारा, रेखा, रीता,गीता,कोमल, नीतू,रिया, शान्ति, सरोज, अनीता, सोनी, मनीष, श्यामसुंदर, रामबचन,मनीषा आशा राय शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



