दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
हल्दौर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अभियुक्त 1. रोहित पुत्र रामफूल व 2. निकुल पुत्र प्रमोद, निवासीगण ग्राम रणखंडी थाना देवबंद जनपद सहारनपुर तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने वादी व अन्य लोगों के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच की और मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला भी किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हल्दौर में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच करते हुए हल्दौर पुलिस ने अभियुक्त रोहित पुत्र रामफूल निवासी ग्राम रणखंडी, थाना देवबंद जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम रोहित पुत्र रामफूल निवासी ग्राम रणखंडी, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक श्रीपाल सिंह आरक्षी निर्दोष कुमार शामिल रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



