देश की राजधानी नई दिल्ली में ग्लोबल टेक पॉलिसी फोरम द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बालकृष्ण भरतिया को “भारत टेक अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें देशभर में व्यापार समुदाय के डिजिटलीकरण, ई-कॉमर्स नीति निर्माण, और टेक्नोलॉजी के माध्यम से व्यापारिक सुधारों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में देशभर के अनेक विशिष्ट टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि एवं नीति निर्माता भी शामिल हुए।
इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन ने भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की,
यह सम्मान न केवल श्री भरतिया के प्रयासों का प्रतीक है, बल्कि समूचे व्यापारिक समुदाय के लिए भी गर्व का विषय है।
कैट के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस उपलब्धि पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं —
कैट मध्य प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी गोविंद दास असाटी, संदेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, जबलपुर जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, एवं कैट के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्य सीमा सिंह चौहान, कुसुम चौबे, राधेश्याम अग्रवाल, संजय चड्ढा, मनोज जसाटी, एड. राजीव नेमा मनु शरत तिवारी, निखिल पावा, पिंकी जैन, राजा सराफ, अरुण पवार, धर्मेंद्र प्रताप सिंह,
सभी ने एक स्वर में कहा कि यह सम्मान व्यापार जगत के हितों की रक्षा और डिजिटली रूपांतरण की दिशा में कैट के सतत प्रयासों की पहचान है।
यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



