google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के खिरिमोड में मवेशी चोरी से सहमे पशुपालक

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के खिरिमोड थाना अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में एक ही रात हुए दो पशुपालकों की भैंस चोरी ने पशुपालकों की नींद उड़ा दी है। इस घटना के बाद पशुपालकों के बीच दहशत का माहौल है।


जानकारी के अनुसार बुधवार की रात पटना जिले के खिरिमोड थाना अंतर्गत रघुनाथपुर गांव निवासी ध्रुवीक्षण मोची अपने दुधारू भैस को दरवाजे पर बनी गोशाला में बांधकर घर मे सो गया। वही उसी गांव के निवासी बिरेन्द्र यादव भी अपनी भैस अधिक गर्मी के कारण दरवाजे के बाहर बांधकर घर मे सो गया। जब गुरुवार की सुबह दोनो की नींद खुली तो उनकी भैंसे गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भैंसे नही मिली तो दोनो ने खिरिमोड थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों द्वारा भैंसे चोरी कर लिए जाने की शिकायत पुलिस से की है।

वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित ध्रुवीक्षण मोची के पुत्र मनोज कुमार ने बताया की भैसों को मध्य रात्रि से 2 बजे रात के बीच चोरी की गई है। शादी विवाह के दौरान आस पास से आ रही आवाजों के कारण आहट महसूस नही हुई और चोर आसानी से भैंसे चुराकर ले भागा। दोनो भैंसे दुधारू थी जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये होगी। वही उस गांव के ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यही सुशासन की सरकार है जहां गोशाला से भैसों की चोरी की जा रही है। इस सम्बंध में खिरिमोड थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच किया जा रहा है। जांचोपरांत उचित कार्यवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)