देश के प्रहरी सैनिकों एवं आश्रितों के कल्याणार्थ एवं पुनर्वास हेतु धनराशि में स्वेच्छा से करें सहयोग
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ सोनभद्र।
सोनभद्र। भारतीय प्रशासनिक सेवा ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर 2025 जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह को बैच लगाकर मनाया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने रक्षा मंत्रालय को भेजे जाने वाली धनराशि हेतु रशीद कटवाकर धनराशि सुपुर्द किये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों/कार्मिकों के साथ ही आम नागरिकों से आग्रह किया कि वह हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 07 दिसम्बर 2025 को पूरे उत्साह के साथ सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनायें और देश के प्रहरी सैनिकों एवं आश्रितों के कल्याणार्थ एवं पुनर्वास हेतु एकत्र किये जाने वाली धनराशि में स्वेच्छा से सहयोग दे। इस पुनित अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर प्रतीक झण्डों/कार झण्डों का कोई मूल्य निर्धारित नहीं होता, ये अमूल्य है। ये धन संग्रह करने हेतु प्रतीक और देशवासियों द्वारा सैनिक की देश की रक्षा करते हुए दिए गए बलिदान एवं सतत् सुरक्षा प्रदान करते रहने की कृतज्ञता है। झण्डा दिवस के अवसर पर एकत्र धनराशि को रक्षा मंत्रालय को भेजा जाता है जिसका उपयोग मंत्रालय की निगरानी में शहीद / भूतपूर्व सैनिको तथा उनके परिवारो के आर्थिक कष्टों के निवारणार्थ एवं सशस्त्र सैनिको के कल्याणार्थ किया जाता है। इस मौके पर कैप्टन (नौ सेना) आसुतोष (अ०, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्यास अधिकारी आशुतोष चौधरी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



