google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रक सहित क़रीब 65 लाख की पंजाब मार्का 5960 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

रजखड़ घाटी में पलटे ट्रक से, सामने आई तस्करी की बड़ी साज़िश

दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र/ दुद्धी। रजखड़ घाटी, हाथीनाला–दुद्धी मार्ग पर एक ट्रक (यूपी63टी6441) के अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना पर दुद्धी पुलिस मौके पर पहुँची। ट्रक की जाँच के दौरान पाया गया कि उसमें चावल की बोरियों के नीचे छिपाकर पंजाब मार्का अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप लादी गई थी। ट्रक के पलटने से तिरपाल फट गया तथा कई बोतलें टूटकर बिखरी मिलीं।

आबकारी विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर संयुक्त रूप से जांच की गई, जिसमें *McDowell No.1 एवं Royal Challenge ब्रांड की शराब की कुल— 326 पेटियाँ + 169 प्लास्टिक बोरियों में कुल 15,669 बोतल, कुल मात्रा 5960.265 लीटर, बरामद की गई। शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख तथा ट्रक की कीमत करीब ₹15 लाख, कुल ₹65 लाख आँकी गई।

ट्रक के केबिन से बरामद बिल्टी, टैक्स इनवॉइस एवं ई-वे बिल में दर्ज वाहन संख्या वास्तविक ट्रक संख्या से भिन्न पाई गई, जिससे तस्करी की साज़िश की पुष्टि हुई। चालक और संबंधित व्यक्तियों की तलाश की गई पर कोई नहीं मिला।

घटना के संबंध में थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 308/2025, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS एवं 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू की गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)