google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

क्षेत्र के गरीब बच्चों संग मनाया मकर संक्रांति का पर्व

समाज जागरण
रामेश्वर (वाराणसी)
मकर संक्रांति का पर्व लोगों के जीवन में खुशहाली का संदेश लेकर आता है। यह हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में एक है। जो सूर्य के उत्तरायन होने पर मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर्व का संबंध पृथ्वी के भूगोल और सूर्य की गति से है। जब सूर्य मकर रेखा पर आता है। उसी दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। जंसा क्षेत्र में मंगलवार को नमो नमः सेवा दल अध्यक्ष रंजीत तिवारी ने क्षेत्र के दलित, शोषित और आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाया।उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सबों के जीवन में खुशियों का पैगाम लेकर आता है। लोगों को चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले दलित, शोषित और गरीब बच्चों को पर्व की विशेषता बताया।बच्चो को लाई ,चुरा, ,बादाम सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया।वही गांव के धीरज त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)