google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पौध रोपण कर मनाया शादी का साल गिरह

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
आज कल लोग अपनी खुशी का इजहार करने के लिए तरह तरह के पार्टी का आयोजन करते है जिसके लोग धूम धड़का के साथ साथ मौज मस्ती करते नजर आते है लेकिन कुछ लोग आज भी अपने खुशी के साथ साथ आने वाले पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए अपनी खुशी मानते है जिसका जीता जगता सबूत जग्गा पट्टी गांव के समाज सेवी प्रीतेश त्रिपाठी ने अपने शादी के छठे वर्ष गांठ पर पौध रोपण कर मनाया।उन्होंने कहा अगर हर व्यक्ति अपने हर छोटे बड़े कार्यक्रमों में एक पौध लगाने के साथ साथ उसके संरक्षण की जिम्मेदारी ले तो आने वाले पीढ़ी को हम फिर एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण देने में सफल होंगे।खुशी त्रिपाठी ने कहा हम अपने घर के छोटे बड़े कार्यक्रमों पर पौध रोपण अपनी जिम्मेदारी समझ कर करते आ रहे जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।पौध रोपण में ललिता देवी,लक्ष्मी कांत त्रिपाठी सहित अन्य लोग शामिल रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)