दैनिक समाज जागरण
गौरव द्विवेदी
अनूपपुर। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर पुष्पराजगढ़ मुख्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के साथ कार्यकर्ताओं ने एवं अनूपपुर जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय में निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं और खुशी का इज़हार किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व की नीतियों की सफलता बताया।
भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बताया कि दिल्ली में पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और मोदी सरकार की लोकप्रियता का नतीजा है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा को और मजबूत किया जाएगा।
पुष्पराजगढ़ कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, राजेंद्र चतुर्वेदी, नरेश मिश्रा, अर्जुन सिंह, अजय अग्रवाल, पिंकू जायसवाल, आकाश जायसवाल, अशोक जायसवाल, दीपक यादव, दीपक दुबे, अजय सोनी, जमुना दास, गजेन्द्र राजक, विष्णु चंद्रवंशी, प्यारेलाल कुशवाहा, विशाल ताम्रकार, प्रभाकर जायसवाल, भीमसेन गुप्ता, रामनारायण गुप्ता,चंद्रभान सिंह, प्रमोद मरावी, मिथिलेश मरावी, भगवान दास चंद्रवंशी, लोकनाथ सिंह, संजय जायसवाल, जय हिंद दुबे, कोमल सिंह, फागु नायक, सत्तू सरपंच सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
अनूपपुर जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय मे निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, जिलाउपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, जिलाउपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, जिला मंत्री अनिल पटेल, जिला मंत्री श्रीमती ज्योति शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री चन्द्रिका द्विवेदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे , जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ राकेश गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा , वरिष्ठ नेता प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश द्विवेदी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा, एवं कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



