दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में जनगणना सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि नबीनगर प्रखंड में 333 रेभनु गांव के साथ टोला का भी गणना करना है। कुल 596 प्रगणक और 100 सुपरवाइजर बनाए गए हैं। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में सुपरवाइजर उपस्थित थे। प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों ने सुपरवाइजर को जनगणना के महत्व और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस दौरान शिक्षक धनंजय कुमार सिंह,मनीष कुमार सिंह,राजेश कुमार,अमरजीत प्रसाद,संजीव कुमार,आनंद कुमार,वेंकट रमण,सुशील कुमार,रंजित कुमार,रमेश कुमार,मुकेश कुमार,रामनजय कुमार,आकाश कुमार, नीरज कुमार,जयराम पाल,नाजिर धीरेंद्र कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर आकाश कुमार उपस्थित थे।



