लोगों की आस्था का केंद्र

आध्यात्मिकता की दिव्य ज्योति से जगमगाने वाले डेरा बाबा दुधा धारी में धार्मिक समागम आयोजित किया


सिरसा कालांवाली (सुरेश जोरासिया) क्षेत्र के गांव बीरूवाला गुढ़ा स्थित लोगों की आस्था का केंद्र आध्यात्मिकता की दिव्य ज्योति से जगमगाने वाले प्रसिद्ध डेरा बाबा दूधा धारी में सामूहिक नगर निवासियों के सहयोग से भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस पवित्र आयोजन में हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से बड़ी संख्या में साधू संत, महात्मा, गणमान्य लोगों सहित कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। शनिवार को सुबह श्री अखंड पाठ के पावन भोग के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। भोग के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रेम और सौहार्द के साथ लंगर ग्रहण किया।

श्रद्धालुओं ने धार्मिक समागम में सहभागिता कर गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष श्रद्धा भाव से शीश नवाया और क्षेत्र की सुख-शांति एवं अमन-चैन की कामना की। डेरा बाबा दूधा धारी में आयोजित श्री अखंड पाठ के पावन भोग पर विधायक शीशपाल केहरवाला ने भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र की उन्नति और भाईचारे की कामना की। पावन भोग के दौरान श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, गुरबाणी की मधुर ध्वनि से समा बंध गया।विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि पावन गुरु ग्रंथ साहिब जी की कृपा और आशीर्वाद से ही हमें जीवन में सही मार्गदर्शन प्राप्त होता है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला माध्यम है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को दृढ़ बनाते हैं।

श्री अखंड पाठ जैसे आयोजनों से सच्चाई, सेवा और समानता का मार्ग प्रशस्त होता है, जिसे अपनाकर समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। डेरा प्रबंधन और संगत ने विधायक शीशपाल केहरवाला का सिरोपा भेंट कर स्वागत किया और लंगर का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह पावन कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देते हुए संपन्न हुआ। डेरा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने साधू, संत, महात्माओं को नमस्कार की। डेरा प्रमुख बाबा गुरमुख दास जी द्वारा उपस्थित साधु संतों को यहां पधारने पर भव्य स्वागत किया गया व आए हुए साधू संतों को 1100 रु -1100 रू व वस्त्र भेंट किए गए। इस अवसर पर सरपंच इकबाल सिंह, सुखविंद्र सिंह, कर्म सिंह, राजेन्द्र सिंह देसूजोधा, सीता राम शर्मा, गुरमेल सिंह झोरड़रोही, भगवंत सिंह झोरड़रोही, गुरसेवक सिंह, संदीप सिंह, बलविंद्र सिंह, मुंशी सिंह, प्रगट सिंह, किरतपाल सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह आदि सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)