दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद )
नबीनगर (बिहार ) 1 अक्टूबर 2023 आज केंद्रीय आद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत मध्य विद्यालय सुरार में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। भारत सरकार के पहल पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट अनिल गौड़ (इकाई प्रभारी) बीआरबीसीएल एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के मुख्यालय के निर्देश के आलोक मे 1 तारीख 1घंटा कार्यक्रम के तहत आज केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट एम के पाठक एवम 60–65 बल के जवानों और जन भागीदारी के साथ मध्य विद्यालय सुरार मे विषेश सफाई अभियान चलाया।सहायक कमांडेंट ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल समय-समय पर देश के प्रमुख संस्थानो की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्वेच्छा से विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य जैसे की रक्तदान शिविर वस्त्र वितरण सफाई अभियान जैसे अनेक कार्यक्रम चलाए जाते हैं ।इसी के तहत आज स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान की गई। सहायक कमांडेंट ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में जन भागीदारी के साथ साफ सफाई उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता फैलाना है।




मौके पर अरुण राम मुखिया मझियावाँ पंचायत, रमेश कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि, इंस्पेक्टर प्रभात साहू ,इंस्पेक्टर सी एच शर्मा, असीत कुमार, राजेश कुमार प्रीति कुमारी प्रेम शंकर पांडे, एस पी सिंह पंकज कुमार शुक्ला, आर के घोष, अनिता कुमारी, संगीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



