विष्णुगढ़: प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय के बाहर स्थित कई सीएससी केंद्रो की जांच की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के बाहर स्थित कई सीएससी केंद्रों में झारसेवा सरकारी आई०डी० जो गौतम कुमार के नाम से सरकारी ईमेल आईडी का प्रयोग करके कई प्रज्ञा केंद्रो में संचालक द्वारा अवैध तरीके से हजारों की संख्या में प्रमाण पत्र जैसे आवासीय, जाति ,आय सहित अन्य फॉर्म को एंट्री किया जा रहा है। जिससे सरकारी राजस्व की हानी हो रहा है। जब इसकी जानकारी प्रखंड अंचला अधिकारी नित्यानंद दास को हुई तो उन्होंने छापेमारी दल की टीम गठित कर कई प्रज्ञा केंद्रो में जांच किया गया। जिसमें से कई अवैध तरीके के दस्तावेज रेवेन्यू टिकट,आवासीय, जाति, आय सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गया। अंचलाधिकारी नित्यानंद दास ने बताया कि राजस्व कोष में लगभग छह वर्षों से निलंबित था।जांच दल में मो० आरिफ अंसारी, राजस्व उप निरीक्षक,लोकेश कुमार, निम्न वर्गीय लिपिक,गौतम कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर, मनरेगा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, मनरेगा, अभिजीत कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर, विष्णुगढ़ अंचल, महेन्द्र ठाकुर एवं दिनेश कुमार महतो चौकिदार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



