दैनिक समाज जागरण
आशुतोष भारद्वाज
चंदौसी में दिन आज सोमवार को एस.एम. इंटर कॉलेज, चंदौसी में 24 यू.पी.बटालियन एन.सी.सी. के सूबेदार मेजर प्रवीण प्रकाश द्वारा वर्ष- 2023-24 में एन.सी.सी. “ए.”, “बी.”, एवं “सी.” प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण हुए कैडेट्स को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
सूबेदार मेजर प्रवीण प्रकाश ने इस दौरान एन.सी.सी.क्लस्टर चंदौसी के जूनियर डिवीजन के 72 कैडेट्स को
‘ए’ प्रमाण पत्र, सीनियर डिवीजन के 120 कैडेट्स को ‘बी.’ प्रमाण पत्र तथा 37 कैडेट्स को ‘सी’ प्रमाण पत्र वितरित किए एवं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कैप्टन चंद्रवीर, लेफ्टिनेंट आकाश चौहान, चीफ ऑफिसर करन सिंह, थर्ड ऑफिसर सतीश सिंह, हवलदार डालचंद, हवलदार थान सिंह, हवलदार योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी लेफ्टिनेंट अमरजीत मौर्य ने दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



