google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चेयरमैन इंजीनियर मुअज्जम द्वारा हॉट कुक्ड मिल योजना के अंतर्गत खाना बनाने की सामग्री आंगनबाड़ी महिलाओं को वितरण की गई

दैनिक समाज जागरण ब्यूरो शमीम अहमद सिद्दीकी
जनपद बिजनौर

नजीबाबाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए हॉट कुक्ड मिल योजना का शुभारंभ किया अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 साल के बच्चों को सुखे राशन की जगह मिड डे मील की तरह गर्म भोजन दिया जाएगा इस योजना के तहत नगर पालिका परिषद के चेयरमैन इंजीनियर मुअज्जम द्वारा 35 आंगनबाड़ी महिलाओं को खाना बनाने की सामग्री जैसे गैस चूल्हा बेलन कुकर आदि सामग्री वितरण की गई सभी आंगनबाड़ी महिलाओं ने चेयरमैन इंजीनियर मुअज्जम का आभार वक्त करते हुए कहा कि चेयरमैन इंजीनियर मुअज्जम सबसे पहले सरकारी योजना को उन तक पहुंचाने का कार्य करते है इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नजीबाबाद चेयरमैन इंजीनियर मुअज्जम नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नजीबाबाद राजीव कुमार सीपीडीओ रेखा अंबेडकर समाजसेवी राकेश जुनेजा नगर पालिका परिषद प्रधान लिपिक अफजाल अहमद इनाम अली वार्डो के सभासद मौजूद रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)