दैनिक समाज जागरण ब्यूरो शमीम अहमद सिद्दीकी
जनपद बिजनौर नजीबाबाद: नगीना लोकसभा मे पूरी जिम्मेदारी के साथ चंद्रशेखर आजाद को चुनाव लड़वाने वाले नजीबाबाद नगर पालिका अध्यक्ष इंजीनियर मुअज्जम ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के साथ कई गांव का दौरा किया जिसमें हुसैनपुर, मुअज्जमपुर नारायण, बरमपुर, नांगल सोती, पूरनपुर। चंद्रशेखर आजाद ने इन लोगों से वादा किया था कि मैं इलेक्शन के टाइम पर आपके यहां नहीं आ पाया था मगर जीतने के बाद जरूर आऊंगा और उन्होंने अपने इस वादे को पूरा किया इसके बाद उन्होंने कुछ गांवों में दौरे किए और चंद्रशेखर आजाद ने चेयरमैन इंजीनियर मुअज्जम की चुनाव के दौरान उनके लिए जी तोड़ मेहनत के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया जिस तरह उन्होंने उनके लिए चुनाव मे दिन रात मेहनत की है उसी तरीके से वह भी चेयरमैन इंजीनियर मुअज्जम के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



