*गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में हुई हत्या की खौफनाक वारदात*
*मृतक धर्मेंद्र कुमार साहू के पास से जमीन के ढेर सारे मिले दस्तावेज*
*सरफ़राज़ आलम*
लखीसराय!लखीसराय में चलती ट्रेन में एक 25 वर्षीय युवा की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है!गया -हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में हत्या के वारदात को अंजाम दिया गया है!घटना किउल भागलपुर रेलखंड के किऊल आउटर सिग्नल के पास हुई है। मृतक युवक की पहचान लखीसराय प्रखंड के महिसोना गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार साहू है। घटना की जानकारी मिलते हीं किऊल रेल डीएसपी सहित बड़ी संख्या में रेल पुलिस मौके पर पहुंच कर तफ्तीश में जुटी है। बताया जा रहा है कि किऊल स्टेशन से जैसे ही ट्रेन खुली उसी दौरान आउटर सिग्नल के पास चलती ट्रेन में अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मारकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। घटना के बाद यात्रियों के बीच अफ़रा-तफ़री मच गया। लोग दहशत में आ गए। किऊल रेल डीएसपी ने बताया कि घटना का कारण प्रथमदृष्टया जमीन विवाद की बातें सामने आ रही है। मृतक के पास से जमीन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है!चलती ट्रेन में हत्या के वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है!

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



