google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चांदन अस्पताल में 15 महिलाओं का हुआ शल्य बन्ध्याकरण आपरेशन


दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह
बांका/चांदन:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में मंगलवार 31जनवरी2023 को 15 महिलाओं का परिवार नियोजन के तहत बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके सिन्हा ने बताया कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह के द्वारा परिवार नियोजन कराने आए 15 महिलाओं का बन्ध्याकरण किया गया। जहां बंध्याकरण कराने वाली प्रत्येक महिला को स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक दवाई के अलावा सरकार द्वारा दो हजार रुपए की राशि दी जाएगी। मौके पर ए एन एम सुनिता कुमारी, जीएनएम प्रिती कुमारी, सुपर मनोज मेहतर, एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)