google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोनभद्र के चन्द्र शेखर पाण्डेय बने भाजपा प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ सदस्य

  • भाजपा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने व्यवसायिक प्रकोष्ठ की नई टीम की घोषणा की

समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के पुनर्गठन के क्रम में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक, सह-संयोजक एवं सदस्यों की घोषणा कर दी है। जारी सूची में सोनभद्र जिले के घोरावल विधानसभा क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव निवासी चन्द्र शेखर पाण्डेय को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। बताते चलें कि श्री पाण्डेय इंजीनियरिंग के बाद लखनऊ में रहने लगे।और वही रहकर नौकरी, व्यवसाय के बाद समाज सेवा में लगे रहे। साथ ही राजनीति में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने लगे। और वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू संघर्ष समिति के साथ प्रदेश में सदस्य भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ बनाया गया है। जिससे क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण बना है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर जारी सूची के अनुसार व्यवसायिक प्रकोष्ठ का संयोजक अमेठी निवासी राजेश अग्रहरी को बनाया गया है।
उनके सहयोग के लिए 4 सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। जिसमें नुपुर अग्रवाल मऊ, राजीव रंजन अग्रवाल गोरखपुर महानगर, अरुण कुमार सिंह बलिया व नीरज गुप्ता लखनऊ शामिल हैं। वहीं प्रकोष्ठ में 6 सदस्यों को भी शामिल किया गया है। जिनमें पवन कुमार धवन लखनऊ, संजीव बंसल शाहजहांपुर, अवधेश पाठक फिरोजाबाद महानगर, राघव सिंह लखनऊ व चन्द्रशेखर पाण्डेय सोनभद्र व आशीष गोयल मेरठ महानगर शामिल हैं।
पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ से जारी इस सूची में प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे प्रदेश भर के व्यवसायी वर्ग के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)