google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर पैक्स चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए 21 लोगो ने किया नामांकन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष और सदस्य के आम निर्वाचन के लिए शुक्रवार को प्रखंड परिसर में नामांकन दाखिल किया गया ।वहीं नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भरी भीड़ देखी गई।निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि कुल 7 पैक्स का चुनाव किया जाना है जिनमें महुआव,नाउर,तोल,मूंगिया, बसडीहा,खजुरी पांडु और टंडवा पंचायत का अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जाना है। प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल 21 लोगों ने नामांकन दाखिल किया जिनमें महुआव पंचायत से विवेक कुमार सिंह, नाऊर से अमलेश सिंह और अजय कुमार सिंह, टंडवा से अश्विनी कुमार सौरभ,खुशबू देवी, बसडीहा से बृजबिहारी सिंह, खजुरी पांडु से अनूप कुमार सिंह,वसंत मेहता,उद्देश सिंह,और मूंगिया पंचायत से विकास सिंह और राजू कुमार मेहता ने नामांकन दाखिल किया जबकि तोल पंचायत से नामांकन शून्य रहा।

वहीं सदस्य पद के लिए महुआव पैक्स से 10 लोगो ने नामांकन दाखिल किया, नाऊर से 3 लोगो ने , बसडीहा से 5 लोगो ने,खजुरी पांडु से 2 लोगो ने और मूंगिया पैक्स से 1 व्यक्ति ने सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया।निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन के लिए 3 टेबल बनाया गया है।सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीपीआरओ मुकेश कुमार , एमओ श्रीराम मिश्र, और एलईओ बिजेंद्र कुमार सिंह को बनाया गया है। दंडाधिकारी कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार नीरज को बनाया गया है।नामांकन में सहयोगी कर्मी के रूप में शिक्षक धनंजय कुमार सिंह,मनीष कुमार,संजीव कुमार सिंह,आनंद कुमार,मुकेश कुमार,रामजय कुमार,शैलेंद्र कुमार,सुशील कुमार, वाशिम अकर्म,पियूष कुमार पंचायत सचिव बटेश्वर राम,शिवपूजन राम,श्याम लाल राम, डाटा एंट्री ऑपरेटर मधुसूदन मिश्र,मुना दास,संजय चौरसिया शामिल रहे।वही सुरक्षा व्यस्था के लिए नबीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)