शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के लिए काम करना जरूरी है, भाजपा की जात-पात धर्म मजहब की राजनीति से जनता उभ चुकी है : दिग्विजय चौटाला
दैनिक समाज जागरण, [[ महेन्द्र जावला बहल ]]
भिवानी 23 नवम्बर.. जननायक जनता पार्टी के 9वें स्थापना दिवस को लेकर आज जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हल्का लोहारू के गांव कुडल,
बड़दु चन्ना, ढाणी लक्ष्मण,गिगनाव,शेहर
,नकीपुर,चहड़ कला,बहल,
गरवा,सुरपुरा खुर्द,बिधनोई का दौर कर 6 दिसम्बर जन जन अधिकार रैली का निमंत्रण दिया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा की आज फिर से 1977 का दौर आ गया उस समय चौधरी देवीलाल ने संघर्ष कर कांग्रेस के तानाशाही राज को समाप्त किया था और आज डाक्टर अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जजपा भाजपा के किसान,युवा विरोधी सरकार को बाहर करेगी। दिग्विजय ने उपस्थित ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में 6 दिसम्बर को महेन्द्रगढ़ पहुंचने का आह्वान किया।
हल्का लोहारू से डा. अजय सिंह चौटाला का पुराना नाता बताते हुए कहा की यहां के लोग हमारे घर के लोग हैं। लोहारू से रैली में 7-8 हजार लोग शिरकत करेंगे।
उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार में जिस षड्यंत्र के तहत डा.अजय सिंह चौटाला को 13 हजार नौकरियां देने पर जेल करवाई थी। वह सब जनता को याद है। डा अजय सिंह के चुनाव लडने की सभी पाबंदियां समाप्त हो गई है और वे अगामी लोकसभा चुनाव भिवानी महेंद्रगढ़ से लड सकते हैं।
भाजपा को युवा विरोधी करार देते हुए दिग्विजय ने कहा की युवाओं को एचटेट परीक्षा के नाम बरगलाया जाता है। पिछली एचटेट परीक्षा में 3-3 लाख रुपए में एचटेट परीक्षा पास करवाई गई। हजारों एचटेट पास भावी अध्यापक आज भी घर बैठे हैं लेकिन भाजपा सरकार स्थाई नौकरियां नहीं दे रही। एचकेआरएन के नाम पर युवाओं को लुटा जा रहा है।
दिग्विजय ने कहा की आज खाद थानों में मिलती है और भाजपा सरकार सबसे कम फसल खरीदने पर स्वयं की पीठ थपथपा रही है। चौटाला ने लोहारू की जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में 6 दिसम्बर को महेन्द्रगढ़ पहुंचने का आह्वान किया।
दिग्विजय चौटाला के सानिध्य में आज गांव गर्वा में सुनील गर्वा ने साथियों के साथ जजपा में शामिल होने की घोषणा की।
इस मौके पर संगठन सचिव राजेंद्र लितानी,जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा हल्का अध्यक्ष देवेंद्र नकीपुर , राजबीर तालु , ,प्रभारी राजकुमार ओबरा, दिनेश सुरपूरा, हिम्मत जावला, प्रवक्ता राजू मेहरा, राजेश गरवा ,मा.राजेश पूनिया,किताबौ देवी,सुनील गर्वा,अजित नूनसर, धन सिंह सलेमपूर, राजेन्द्र बडदू,मदन यादव,अशोक सिहाग,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



