समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत अपर पुलिस उपायुक्त महिला ममता रानी के निर्देशन में शनिवार को ग्राम पंचायत जगापट्टी के भुईली दलित बस्ती में गांव की महिलाओं – छात्राओं के सुरक्षा को लेकर एक चौपाल लगाई गयी। चौपाल में नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया।
इस मौके पर महिला एसआई मंजू चौरसिया ने कहा कि महिलाये समाज के दुश्मनों का डटकर सामना करें। कोई दिक्कतें हो रही हो तो आप 1090 या 112 पर फोन कर जानकारी डालें। किसी भी परिस्थिति में इन नंबरों पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। महिला आरक्षी रीमा,आराधना व आरक्षी निशा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से चर्चा की। महिला कांस्टेबल निशा ने तमाम महिलाओं के बीच घरेलू हिंसा,एसिड अटैक, दहेज उत्पीड़न जैसे तमाम मुद्दों व समस्याओं के निराकरण पर वक्तव्य दिया। साथ ही महिलाओं व छात्राओं को शोहदों से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 यदि के बारे में उपस्थित महिलाओं और पुरुषों के बीच विस्तृत ढंग से जानकारी दी गई।
सेवापुरी प्रधान संघ के संरक्षक व मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित जगापट्टी के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन जारी कर रखा है। महिलाएं संकट की घड़ी में 1090 डालकर तत्काल पुलिस का सहयोग ले सकती हैं।
इस मौके पर
विभा देवी, शारदा देवी, लक्ष्मीना देवी, रजपत्ति देवी, सावित्री देवी, रेखा देवी,शीला देवी,सुनीता देवी,गायत्री देवी,गुंजा कुमार,प्रीति कुमार,शकुंतला देवी, चंद्रावती,रिंकी माली,शीला देवी अन्य महिलाएं शामिल थी। संचालन विनोद कुमार व धन्यवाद ज्ञापन मनोज कन्नौजिया ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



