समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार प्रखंड छत्तरपुर
कांग्रेस प्रत्याशी राधा कृष्ण किशोर ने अंतिम मौका जनता से मांगा और कहा की हमने अपने राजनीती की कैरियर कांग्रेस से शुरुआत की थी और मेरा सौभाग्य है की राजनीती का अंत सन्यास मै कांग्रेस से कर रहा हु। और जनता ने पुनः चुन के विधानसभा भेजनें का कार्य किया,जनता के जीत पर छतरपुर मुखिया संघ ने निकाली विजय जुलूस, दिखा उत्साह
23 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। और छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राधा कृष्ण किशोर विजय हुए हैं। इसके समर्थन में रविवार दोपहर 12:00 के करीब छतरपुर मुखिया संघ की अगुवाई में विजय जुलूस निकाली गई। यह विजय जुलूस अन्नपूर्णा होटल से होते हुए जपला मोड सहित अन्य स्थानों तक गई। मौके पर नौडीहा पंचायत मुखिया हरेंद्र सिंह सिलदाग़ पंचायत मुखिया उमेश यादव, कवल पंचायत मुखिया अनुज सिंह रुदवा पंचायत प्रतिनिधि सुनील कुमार, छतरपुर विश्व सूत्री अध्यक्ष गोपाल सिंह धनजय यादव ,राजेश्वर राम , नागेंद्र सिंह, बाबूराम सिंह उदय यादव,आनंद यादव, अविनाश यादव, ओमप्रकाश पासवान, विजय यादव,सहित अनेको कांग्रेस समर्थित लोग उपस्थित थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



