समस्ज जागरण दीपक सरकार
आगामी 15 अगस्त को छतरपुर अनुमंडल में स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एसडीओ कार्यालय में पत्रकारों व वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में समयबद्ध झंडोतोलन, साफ-सफाई की व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। इस दौरान वरीय अधिकारी ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान को 14 अगस्त तक नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।साथ ही 15 अगस्त को लेकर नगर क्षेत्र में शराब व मांस-मछली की बिक्री पर पूर्णतः रोक रहेगी। इसके अलावे अधिकारियों के द्वारा छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के करीब 16 स्थान पर झंडातोलन करने का निर्णय दिया गया। वही 15 अगस्त के दोपहर 1 बजे पत्रकार एकादश और प्रशासन एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव, बीडीओ आशीष कुमार, कार्यपालक अधिकारी फैजुर रहमान, छतरपुर सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार रजक समेत दर्जनों की संख्या में अधिकारी मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



