google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाबा शोभनाथ मंदिर पर रूद्राभिषेक के पश्चात हुआ भंडारे का भव्य आयोजन

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

चोपन/ सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोननदी के पावन तट अवस्थित अतिप्राचीन बाबा शोभनाथ मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाण्डेय परिवार सिंदुरिया के सौजन्य से गुरुवार को भक्ति भाव से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जहां मुख्य यजमान के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल पाण्डेय पूजन अर्चन किये|श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पुरोहितों द्वारा विशेष अनुष्ठान के साथ हुआ। भगवान शिव का रुद्राभिषेक दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल व बिल्वपत्र आदि से किया गया तत्पश्चात बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया पूरे वातावरण में “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” की गूंज सुनाई देती रही, जिससे सम्पूर्ण परिसर भक्तिमय हो गया। रुद्राभिषेक के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों, तथा क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धर्म लाभ प्राप्त किया, आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हनुमान प्रसाद पाण्डेय, राजा मिश्रा, सुरेश तिवारी, दया सिंह, विद्या शंकर पाण्डेय (बबलू) नवल किशोर चौबे, रजनीकांत सिंह, राम जानकी पाण्डेय, मूराहू पाण्डेय, जनार्दन बैसवार, कमल किशोर सिंह, विजय पाण्डेय, हृदय पाण्डेय, महेंद्र केशरी, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)