google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में छठ की खुशियां मातम में बदली

दनियावां के सूर्य मंदिर तालाब में डूबने से किशोर की मौत

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन के दौरान बुधवार सुबह दनियावां थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर तालाब में एक दर्दनाक हादसा हो गया। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान स्नान करते समय 18 वर्षीय किशोर आकाश कुमार की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक शाहजहांपुर के छोटी केवई निवासी अखिलेश यादव का पुत्र था और अपने रिश्तेदार के घर छठ मनाने आया था। जानकारी के अनुसार, सुबह अर्घ्य के समय घाट पर भारी भीड़ थी।

आकाश परिजनों के साथ तालाब में स्नान करने उतरा, लेकिन अनजाने में गहरे पानी की ओर चला गया। शोर-शराबे और पूजा की व्यस्तता के कारण किसी को उसके डूबने का आभास नहीं हुआ। पूजा संपन्न होने के बाद जब वह घर नहीं लौटा, तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद तालाब से उसका शव बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस घर में सुबह तक मंगल गीत गूंज रहे थे, वहां अब चीख-पुकार मची है। सूचना मिलते ही दनियावां थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। स्थानीय लोगों ने घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)