google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय आय आधारित छत्रवृति परीक्षा में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
बेसिक शिक्षा विभाग वाराणसी के तत्वावधान में सेवापुरी विकास खंड के सभागार में राष्ट्रीय आय आधारित छत्रवृति परीक्षा 2026 में सफल 10 रैंक प्राप्त छात्र और उनके सहयोगी शिक्षक को के लिये सम्मान समारोह आयोजन किया गया ।इसके मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी अनुराग श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी सेवापुरी राजेश कुमार सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी आराजीलाइन्स शशिकांत श्रीवास्तव थे ।

कार्यक्रम में आये अतिथितियों का स्वागत खण्ड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव द्वारा किया गया।कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए यह बताया कि विद्यालय में आप शिक्षक प्रतियोगी वातावरण बनाये रखे इनसे छात्रों के अंदर प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने की भावना जागृत होगी। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को सम्मानित करतें हुए उन्हें बताया कि जीवन में कठिनाइयों से नहीं डरना चाहिए उनका मुकाबला करना चाहिए छात्र की यह उपलब्धि को संयोज कर रखे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करतें रहें ।


इस अवसर पर कुल 14छात्रों को मेडल, नोट बुक, मैथ इंसूमेन्ट बॉक्स देकर पुरष्कृत किया गया वही दूसरी ओरवाराणसी जनपद के 58 शिक्षकों को सहयोगी शिक्षक हेतु प्रशंसा पत्र और राष्ट्रीय आय आधारित छात्र परीक्षा के लिए एक बुक दिया गया।कार्यक्रम का संयोजन प्रतियोगी परीक्षा नोडल सहायक अध्यापक अजय कुमार द्वारा किया गया।इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सेवापुरी अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सेवापुरी काशीनाथ यादव,उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ सेवापुरी दिनेश कुमार सिंह उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)