google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज में छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के प्रमुख शिक्षा संस्थान सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गांधीपुरम बोरसिया गाजीपुर में डाला छठ पर्व विधि विधान से सम्पन्न किया गया। इस पूजन में सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज की ट्रस्टी सावित्री सिंह,सी एम् डी सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज डा0आनंद सिंह, प्रबंध निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज प्रोफेसर डा0 सानंद सिंह,श्रीमती सुमन सिंह,डा0प्रीती सिंह,अमित कुमार सिंह रघुवंशी एवं अन्य लोगों ने भाग लिया। डा0आनंद सिंह एवं प्रोफेसर डा0 सानंद सिंह ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।भोर में पुनः उदयागामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात छठ व्रत का समापन किया गया।सत्यदेव ग्रुप्स की ट्रस्टी मां सावित्री सिंह ने पुत्र एवं पुत्रबधुओं को तथा उपस्थित सभी को आशिर्वाद प्रदान किया।उन्होंने कहा की छठ व्रत हमें यह विश्वास दिलाता है की जिसका अस्त होगा उसका उदय भी निश्चित होगा।

इस अवसर पर प्रोफेसर सानंद सिंह ने कहा की
छठ डूबते सूर्य की आराधना का पर्व है। डूबता सूर्य इतिहास होता है, और कोई भी सभ्यता तभी दीर्घजीवी होती है जब वह अपने इतिहास को पूजे। अपने इतिहास के समस्त योद्धाओं को पूजे। छठ उगते सूर्य की आराधना का पर्व है। उगता सूर्य भविष्य होता है, और किसी भी सभ्यता के यशश्वी होने के लिए आवश्यक है कि वह अपने भविष्य का स्वागत करे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)