दैनिक समाज जागरण
ओबरा। सोनभद्र। सामाजिक प्रगति परिषद के कार्यकर्ताओं ने आगामी 15 नवंबर को रेणुका छठ घाट पर होने वाले भव्य देव दीपावली के कार्यक्रम के मद्देनजर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने घाट का भ्रमण कर कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं समेत सफल आयोजन को लेकर चर्चा की। क्योंकि रेणुका छठ घाट पर 25000 दीपों को प्रज्वलित किया जाना है और बृहद रंगोली प्रतियोगिता होनी सुनिश्चित है।
संस्था के संरक्षक सुशील मिश्रा संग्राम व कार्यक्रम के आयोजक अरविन्द सोनी ने संयुक्त रूप से बताया कि छठ कार्यक्रम के उपरांत प्रत्येक वर्ष देव दीपावली का आयोजन इस घाट पर होता आया है विगत 9 वर्षों से यह कार्यक्रम अनवरत संस्था कर रही है, जिसमें प्रमुख रूप से नगर पंचायत ओबरा की देखरेख में इस भव्य आयोजन को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी निमित घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष शुभम पटेल व कार्यक्रम संयोजक अक्षय पांडे ने कहा कि देव दीपावली महापर्व को मुहूर्त रूप देने का काम शुरू कर दिया गया है जल्द ही नगर पंचायत के सहयोग से घाट पर व्यापक अभियान चलाकर स्वच्छता को गति दी जाएगी। सभासद संजय कन्नौजिया ने कहा कि विशेष साफ सफाई की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा तेजी किया जा रहा है ताकि पूरा परिसर स्वच्छ एवं सुंदर बन सके। स्वच्छता अभियान के दौरान सामाजिक प्रगति परिषद के संरक्षक आलोक पांडे, मुंडे दास महाराज, रणजीत तिवारी, अनिल राय, इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



