250 से अधिक परिवारों के शामिल होने की संभावना, सुरक्षा, ठहराव और प्रसाद की पूरी व्यवस्था
नोएडा समाज जागरण डेस्क | नोएडा सेक्टर-110 में छठ महोत्सव मनाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। प्रवासी छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा महोत्सव 2025 के लिए सभी व्यवस्थाएँ अंतिम चरण में हैं। आयोजक समिति ने बताया कि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है और उसी अनुसार सारी तैयारियाँ की जा रही हैं।
समिति के अनुसार, लगभग 250 परिवारों के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी, साथ ही फायर एवं सेफ्टी विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

छठ व्रतियों के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी कपड़ा बदलने का कमरा (चेंजिंग रूम) बनाया जा रहा है। जो श्रद्धालु दूर से आते हैं और रात्रि में वहीं ठहरना चाहते हैं, उनके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।
महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि रात 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेंगे। ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए देर रात कम साउंड में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम जारी रहेगा। इसके अलावा ठेकुआ प्रसाद की व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



