
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
शक्ति। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। जहां कांशीगढ़ पहुंच जहां उनका स्वागत राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बिलासपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, आईजी रतनलाल डांगी, सक्ती जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी बिलासपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम कश्यप सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ मिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांशीगढ़ में मां चंद्रहासिनी देवी के मंदिर पहुंचे और यहां पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आम का पौधा भी लगाया। वहीं छपोरा में स्कूली छात्राओं के साथ स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
बुधवार 12अक्टूबर 2022को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात को संबोधित करते हुए कहा कि हम जो भी योजनाएं बनाते हैं, उसका जमीनी क्रियान्वयन देखने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ आपके बीच आया हूं। उन्होंने कहा कि हमने सरकार बनने के बाद सबसे पहले ऋण माफी का फैसला लिया। किसानों के हित में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दिवाली के पहले 17 अक्टूबर को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की तीसरी किस्त आ जाएगी। त्योहार मनाने और धान की कटाई के लिए पैसे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक दो किस्त मिल चुके हैं।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री जांजगीर प्रभारी अर्जुन तिवारी, बिलासपुर जिलाउपाध्यक्ष श्याम कश्यप सहित विभिन्न पदाधिकारियों सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ता शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



