google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छत्तीसगढ़ राज्य के सुश्री अनुसुईया उईके महामहिम राज्यपाल के नाम पर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तूरी। भाजपा महिला ने प्रदेश सरकार को घेरने की शुरुवात कर दी कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र में वादाख़िलापी करने का आरोप लगाकर मस्तूरी के भाजपा कार्यालय से पद यात्रा कर मस्तूरी तहसील कार्यालय पहुची जहा महिला मोर्चा के महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर नयाब तहसीलदार अप्रीतम पांडे को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरन मिश्रा ने आवेदन में बताई की कांग्रेस शासन में प्रदेश में लगातार बढ़ते दुष्कर्म शराबखोरी, हत्या, लूट, अपहरण की घटना आये दिन हो रही है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार जब से छत्तीसगढ़ में बनी है तब से प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नही है।ज्ञापन देंने महिला मोर्चा के साथ मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, रीना खांडेकर, प्रतिमा साहू, शशी श्रीवास, संगीता निरनेजक, सत्या ठाकुर, विजय अंचल,पवन श्रीवास,चंद्र प्रकाश सुर्या, बसंत शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाए मोर्चा के महीलाऐ शामिल हुई ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)