google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मस्तूरी विधानसभा के शहरी वार्ड देवरीखुर्द मे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात, किया गया भूमि-पूजन शामिल हुए डॉ प्रेमचंद जायसी

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

मस्तूरी। विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 42 देवरीखुर्द में विभिन्न विकास कार्यों सहित 1करोड़ 52 लाख का भूमि पूजन नगर निगम महापौर रामशरण यादव, छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी, एवं पार्षदगण लक्ष्मी यादव,परदेसी राज के साथ मिलकर किया। छत्तीसगढ़ शासन मे विकास कार्यों की सौगात देवरीखुर्द को मिला है, संपूर्ण देवरीखुर्द वासी विकास कार्यों से अभिभूत है एवं सभी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा छत्तीसगढ़ की सरकार भरोसे की सरकार है, पहली बार लगने लगा है की छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया की सरकार है, छत्तीसगढ़ की यह सरकार 2023 की चुनाव में एक बार फिर से पुनः भारी जनादेश से सरकार बनाने जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)