दैनिक समाज जागरण
दिघवारा/सारण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। दिघवारा प्रखंड कार्यालय के सभागार में नवनिर्वाचित नगर प्राधिकार प्रतिनिधियों शपथ ग्रहण का आयोजन निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार – डीसीएलआर के नेतृत्व में किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले मुख्य पार्षद श्रीमती नीतू देवी को शपथ दिलवाया गया। फिर उप मुख्य पार्षद श्रीमती लालमति देवी ने शपथ ग्रहण किया। उसके बाद बारी-बारी से बाद वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 18 तक के सभी निर्वाचित वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में डीसीएलआर सोनपुर अखिलेश कुमार, प्रखंड विकास पपपपदाधिकारी दिघवारा अजीत कुमार, अंचल पदाधिकारी दिघवारा प्रवीण कुमार सिन्हा, रेवेन्यू ऑफिसर अभिषेक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत दिघवारा श्रीमती सपना कुमारी मौजूद रहे।

वहीं कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बहुत से समर्थक उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह समापन के बाद मुख्य पार्षद श्रीमती नियुक्ति देवी एवं उप मुख्य पार्षद श्रीमती लाल मति देवी के साथ सभी वार पर वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने वाले समारोह में मुख्य पार्षद श्री नीतू देवी के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह के साथ उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संतोष साह, सभी वार्ड पार्षदों के प्रतिनिधि एवं समर्थक उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण एवं कार्य भार संभालने को लेकर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने श्रीमती नीतू देवी एवं लालमति देवी को बधाई दी है।
वहीं बधाई देने वालों में भाजपा नेता रविंद्र सिंह, रणधीर कुमार सिंह मुन्ना, डॉ शिव कुमार सिंह, महेश स्वर्णकार, मोहम्मद मुनीर कुरेशी, शब्बीर हुसैन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता अशोक कुमार सिंह, भाजपा नेता तनुज सौरभ, रूपाली सिंह, नीतू कुमारी, गोपाल जी प्रसाद आदि अन्य लोग शामिल हैं।
- 7 साल पहले आज ही के दिन Vistara ने शुरू की थी इंटरनेशनल उड़ान, दिल्ली से सिंगापुर के लिए भरी थी पहली उड़ाननई दिल्ली। भारतीय विमानन इतिहास में 6 अगस्त का दिन एक खास वजह से याद किया जाता है। आज से सात साल पहले, वर्ष 2019 में भारतीय एयरलाइन Vistara ने घरेलू उड़ानों से आगे बढ़ते हुए अंतरराष्ट्रीय परिचालन की शुरुआत की थी। एयरलाइन की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान दिल्ली से सिंगापुर के बीच संचालित हुई थी।…
- IndiGo को अगस्त में मिला पहला A320neo विमान, 2026 में अब तक 25वीं डिलीवरीनई दिल्ली। देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo के बेड़े में एक और नया विमान शामिल हो गया है। अगस्त 2026 में एयरलाइन को अपना पहला नया विमान प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार, MSN 13406 वाला नया Airbus A320neo विमान IndiGo के बेड़े में शामिल हुआ है। विमान को भारतीय रजिस्ट्रेशन VT-IOU दिया गया है।…
- कोलकाता से रीवा, पटना और जबलपुर के लिए Alliance Air की नई उड़ानें, अगस्त में शुरू होगी सेवाकोलकाता। हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में Alliance Air ने कोलकाता से तीन नए शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन की ओर से अगस्त 2026 में रीवा, पटना और जबलपुर के लिए नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।…
- संकाय विकास कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं व शिक्षा में उद्यमिता पर चर्चापंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पद्मा, हजारीबाग। माँ विन्ध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 6 अगस्त को एक दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफ डी एफ) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘विद्यार्थियों में मनोवैज्ञानिक समस्याओं की पहचान’ एवं ‘शिक्षा में उद्यमिता’ विषय पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, स्वागत गान…
- समय पर पहचान से दो मासूमों को मिली नई जिंदगी की उम्मीदआरबीएसके के तहत दो गंभीर बीमार बच्चों को आईजीआईएमएस पटना रेफर, एक बच्ची की होगी ओपन हार्ट सर्जरी वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।6 अगस्त। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत समय पर बीमारी की पहचान और त्वरित रेफरल से जिले के दो गंभीर रूप से बीमार बच्चों को बेहतर इलाज की नई उम्मीद…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








