google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को हरी झण्डी दिखाकर मुख्य विकास अधिकारी ने किया रवाना

समाज जागरण

सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण से संचारी अभियान की रैली को मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किये। रैली के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता, रोग मुक्त जीवन, स्वस्थ्य पर्यावरण, स्वस्थ्य जीवन बुखार आने पर क्या करे क्या ना करें, का संदेश लेकर आशा, आंगनबाड़ी, नर्सिंग छात्र एवं सफाई कर्मियों ने नगर का भ्रमण किया। मलेरिया – डेंगू डायरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव एवं जागरूकता के उद्देश्य से 05 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक दस्तक अभियान जनपद में चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संचारी अभियान के अंतर्गत 11 विभाग आपसी समन्वय के द्वारा कार्य करेगे। जबकि दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी बहुएँ घर-घर जाकर बुखार, क्षय, मलेरिया, फाइलेरिया रोगियों कुपोषित बच्चों एवं मच्छर प्रजनन स्थल वाले घरों की सूची बनाएँगी।
अभियान में जिला कार्यकम अधिकारी आई०सी०डी०एस० समस्त अपर व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी व समस्त कर्मचारी नगर पालिका परिषद रावर्टसगंज साई नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राएँ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी धर्मेन्द्र नारायण श्रीवास्तव, आर०के० सिंह, अनिल दूबे, कुमार शुभम, देवाशीष पाण्डेय, मनोज, पुष्पेन्द्र, सभाजीत प्रसाद इत्यादि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)