समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
बच्चे मन के सच्चे, सारे जग…..तारे का भाव जगा युवा मन में और बच्चों से मिल बांटा प्यार।
आज गुरुवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग के छात्रों ने नंदघर में बच्चों को मोम व रंग वितरित किए। समाज कार्य विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा समुदाय में किए जा रहे विभिन्न कार्यों का एक अहम हिस्सा है।
छात्रों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें रंगों के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को रंगों के बारे में बताया और उन्हें अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया।
नंदघर की आंगनवाड़ी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और कहा, “यह गतिविधि बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है। यह उन्हें रंगों के बारे में जानने और अपनी रचनात्मकता को विकसित करने में मदद करेगी।
इस गतिविधि में भाग लेने वाले छात्रों ने कहा कि उन्हें बच्चों के साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा। भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में भाग लेते रहेंगे।
इस दौरान छात्रों में मैना सिंह, विपुल गुप्ता, सुमबुल फैजानी, अंशु सिंह और फरदीन अंसारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



