google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया सराहनीय प्रस्तुति

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
आज बुधवार को प्राथमिक विद्यालय बीरापट्टी, हरहुआ, वाराणसी में वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। जिसमें अभिभावकों, एसएमसी सदस्य सहित समस्त स्टाफ एवं बच्चे सम्मिलित हुए।
बच्चों ने अपनी कला ,कौशल और विशेष प्रतिभा का सराहनीय प्रस्तुति की।तालियों से वाहवाही लूटी।
बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित समस्त अभिभावको एवं एसएमसी सदस्यों ने उत्साहवर्धन किया। मंच पर बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए समस्त स्टाफ का आभार प्रकट किया।सभी बच्चों को मिष्ठान एवं पुरस्कार वितरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित होने वाले स्टाफ इंचार्ज अनिल कुमार यादव, सहायक अध्यापक रेखा सिंह, तरुण पांडेय, सूर्य प्रकाश सिंह, रंजीत एवं राजेंद्र सिंह शिक्षा मित्र सहित सम्भ्रांतजन उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)