google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एकल अभियान की बैठक में मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी ने आचार्यों का बढ़ाया उत्साह

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। चोपन मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र रजधन की ग्राम पंचायत महुआव कला में आज एकल अभियान के मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पंचायत भवन पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चोपन मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी ने एकल अभियान से जुड़े सभी आचार्य बंधुओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और संस्कारों की अलख जगाने का जो कार्य आचार्य कर रहे हैं, वह राष्ट्र निर्माण की नींव है।

उन्होंने आचार्यों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए अपने संबोधन का समापन जय श्री राम के ओजस्वी उद्घोष के साथ किया, जिससे उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी लक्ष्यों को निर्धारित किया गया। बच्चों को सरल और रोचक तरीके से संस्कारित शिक्षा देने पर चर्चा हुई। शक्ति केंद्र स्तर पर एकल विद्यालयों के बेहतर संचालन हेतु रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान वक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि एकल अभियान केवल साक्षरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गांवों में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर रजधन और महुआव कला क्षेत्र के दर्जनों आचार्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)