google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु करें आवेदन

समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी

प्रतापगढ़। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष द्विवेदी ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि 03 दिसम्बर 2025 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार कई श्रेणीयो में प्रदान किये जायेगे। राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु जो श्रेणियॉ निर्धारित की गयी है उनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिये, दिव्यांग हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेंसी के लिये सेवायोजको को, दिव्यांगजन के निर्मित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये, प्रेरणास्रोत हेतु, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये, दिव्यांगजन हेतु “बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ जिला के लिये, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाऐ प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिये, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियो एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये, दिव्यांगजन के लिये, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियो के लिये तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारी सम्मिलित है। उन्होने बताया है कि निर्धारित श्रेणीयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन पत्र समस्त प्रपत्रो सहित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कक्ष संख्या 25 विकास भवन प्रतापगढ़ में जमा कर सकते है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)