google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बच्चों ने शिक्षकों सँग खेली फूलों की होली,लिया आशीर्वाद

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
रंगों का पर्व होली बुराई पर अच्छाई की जीत का एहसास कराता है। एस0 आर0 प्लेटीनम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने अपने शिक्षकों व बड़ों से फूलों की होली खेलकर आशीर्वाद लिया।
प्रबंध निदेशक कौशलेन्द्र नारायण सिंह ने विद्यालय के रंगोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता का यह पर्व बसंत ऋतु में प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।


उन्होंने कहा कि यदि आपके अंदर घमंड रहेगा तो वरदान मिलने के बाद भी हिरण्यकश्यप की बहन होलिका की तरह जल जाएंगे, और यदि आप सत्य के मार्ग पर रहेंगे तो कितनी भी बाधाएँ आएँ, प्रह्लाद की तरह सभी कठिनाइयों से पार निकल जाएंगे।


इस अवसर पर छात्रों द्वारा सराहनीय होलिका दहन की नाट्य प्रस्तुति की तत्पश्चात रंगोत्सव में बच्चों ने फूलों की पंखुड़ियों से अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ होली खेली तथा आपस में रंग-गुलाल लगाया। पूरा परिसर प्राकृतिक रंगों से सराबोर रहा।
मुख्य अतिथि द्वारा आदि लक्ष्मी, अभिषेक सिंह ,अंशिका पटेल अन्य छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार सिंह, जागृति सिंह, सपना यादव, नेहा, निकिता, अमृता, अंजलि और भाविका ने प्रतिभाग किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य आर0 पी0सिंह ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)