समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
विश्व ज्योति जनसंचाऱ समिति के तत्वाधान में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे हरहुआ ब्लॉक के पिसौर,दानियालपुर, करोमा,चक्का,हरिहरपुर, सरसवा,कानूडीह,पुआरी खुर्द,आयर,अटेसुआ, शिवरामपुर,भटपुरवा एवं तेवर गांव के मुसहर समुदाय के लगभग 400 बच्चों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता किया।
कार्यक्रम में बच्चों को फुटबॉल, खो-खो,एथलेटिक्स एवं अन्य सामूहिक खेलों में भाग लेने का अवसर प्रदान मिला। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ।
खेल प्रतियोगिताओं के उपरांत सभी बच्चों एवं उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक भोज में भाग लिया, जिससे आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता का आनन्द लिया।सांस्कृतिक सत्र में बच्चों एवं प्रेरणा कलामंच के कलाकारों द्वारा दहेज प्रथा, पर्यावरण संरक्षण, साइबर क्राइम, बालिका शिक्षा,घरेलू हिंसा, छुआछूत एवं शिक्षा जैसे ज्वलंत सामाजिक विषयों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक होने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फादर आनंद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कैलाश नाथ सोनकर उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों में भीम प्रधान, गोपाल सिंह, डॉ0 राजकुमार, शिवा पाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन शर्मिला द्वारा किया गया। अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में विश्व ज्योति जनसंचार समिति, प्रेरणा कलामंच के कलाकारों एवं ब्रदरगणों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित एवं मुसहर समुदाय के बच्चों को खेल, शिक्षा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था।



