google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्पोर्टोथॉन 2025 में बच्चों ने दिखाई कौशल ,किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। क्षेत्र के सनबीम बाबतपुर ,बेरवा स्थित विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्टोथॉन 2025
का आयोजन हर्षोल्लास एवं खेल भावना के साथ चेयरमैन शिवशक्ति सिंह के मार्गदर्शन में तथा प्रधानाचार्या श्रीमती गीता सिंह के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा,कौशल कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेल रेफरी की निष्पक्ष निगरानी में सम्पन्न हुए।
विद्यालय के शिक्षकों द्वारा आयोजन की व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सराहनीय रही।
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण -पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्पोर्टोथॉन 2025 ने विद्यार्थियों में अनुशासन,टीम भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। जीत की खुशी में बच्चों ने खूब जमकर धमाल मचाई। अभिभावकों ने तालियों के साथ खिलाड़ी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)